रेलवे भर्ती 2026: टेक्नीशियन के 6557 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Nex24 डेस्क। रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में कुल 6557 पदों को भरा जाएगा। जो अभ्यर्थी टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए योग्यता रखते हैं, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती 2026 की ताजा खबर nex24 दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है, ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।


कितने पदों पर होगी भर्ती?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 6557 पद भरे जाएंगे, जिनका विभाजन इस प्रकार है:

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): कुल 323 पद
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: कुल 6234 पद

टेक्नीशियन ग्रेड-III के तहत ट्रेड वाइज रिक्त पदों का विवरण

ट्रेड का नामपदों की संख्या
इलेक्ट्रीशियन306
फिटर172
वेल्डर34
मैकेनिज्म एंड बेलन501
डीजल (इलेक्ट्रिकल)206
डीजल (मैकेनिकल)346
इलेक्ट्रॉनिक्स/टीआरएस268
इलेक्ट्रिकल (जीआर)329
इलेक्ट्रिकल (टीआरडी)152
इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (ईएमयू)147
फिटर (ऑटो)469
रेफ्रिजरेशन एंड एसी162
एस एंड टी320
वेल्डर (ऑपल)150
क्रेन ड्राइवर13
कारपेंटर (वर्कशॉप)229
इलेक्ट्रिकल (पीएएंडडब्ल्यूएस)128
फिटर (पीएएंडडब्ल्यूएस)1109
मशीनिस्ट (वर्कशॉप)123
मैकेनिकल (वर्कशॉप)193
मिलराइट170
पेंटर (वर्कशॉप)77
ट्रिमर (वर्कशॉप)46
वेल्डर (पीएएंडडब्ल्यूएस)584

शैक्षणिक योग्यता

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए: भौतिक विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान या आईटी में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता, अथवा संबंधित ट्रेड में बोर्ड/स्टेट काउंसिल या इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य है।

टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए: मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या एनसीवीटी/एससीवीटी से सर्टिफिकेट प्राप्त होना अनिवार्य है।


आयु सीमा

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 33 वर्ष
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष

आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) वर्ग को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।


वेतनमान (सैलरी स्ट्रक्चर)

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): 29,200 से 92,300 रुपये प्रतिमाह
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: 500 रुपये (प्रथम चरण के सीबीटी में उपस्थित होने पर 400 रुपये वापस किए जाएंगे)
  • एससी/एसटी/ईएसएम/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के लिए: 250 रुपये (सीबीटी में उपस्थित होने पर पूरी राशि वापस)

शुल्क का भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन ही किया जा सकता है।


चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. चिकित्सा परीक्षण

परीक्षा का प्रारूप

कंप्यूटर आधारित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट रहेगी। गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) परीक्षा पैटर्न: सामान्य जागरूकता से 10, रीजनिंग से 15, कंप्यूटर से 20, गणित से 20 तथा प्रारंभिक विज्ञान एवं इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।

टेक्नीशियन ग्रेड-III परीक्षा पैटर्न: गणित से 25, रीजनिंग से 25, सामान्य विज्ञान से 40 तथा सामान्य जागरूकता से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यतिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि29 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
आवेदन पत्र में सुधार की तिथि01 अगस्त से 10 अगस्त 2026

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपने संबंधित रेलवे जोन के शहर के नाम पर क्लिक करें।
  4. उस जोन की आरआरबी वेबसाइट खुल जाएगी, जहां CEN No. 02/2026 से जुड़ा नोटिफिकेशन खोजें और उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  5. पात्रता की जांच करने के बाद पेज पर वापस आकर submission of online Application for CEN 02/2026 लिंक पर क्लिक करें।
  6. संबंधित पद के सामने दिए गए Apply बटन पर क्लिक करें।
  7. Sign in to your RRB account के नीचे Create an account पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पता दर्ज करें तथा कैप्चा भरकर Preview and Create an Account पर क्लिक करें।
  8. ई-मेल/मोबाइल पर प्राप्त लॉगिन विवरण से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
  9. मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही दर्ज करें और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर व अन्य दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  10. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  11. अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

जरूरी जानकारी

रिक्तियों की जोनवार व बोर्डवार विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 9592001188 अथवा 01725653333 पर संपर्क कर सकते हैं, या ईमेल आईडी rrb.help@csc.gov.in पर अपनी समस्या भेज सकते हैं।


डिस्क्लेमर: यह खबर रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना पर आधारित है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी अधिसूचना जरूर पढ़ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *